एक संवाददाता, मार्च 29 -- घर में मुर्गा यानी चिकन पकाकर खाने को लेकर दो भाइयों में खून-खराबा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला बिहार के सहरसा का है। जिले के पतरघट के वार्ड 7 खरबन्ना महादलित टोला में चिकान को लेकर गुरुवार रात चिकन को लेकर झगड़ा हो गया था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय चंदन सादा के रूप में हुई है। उसकी हत्या चचेरे भाई राजा सादा ने की। चंदन के परिजन ने बताया कि उसके परिवार में चेचक रोग हुआ था। इसके बाद से घर में मांस-मछली आना वर्जित है। राजा गुरुवार रात मुर्गा लेकर आंगन में पहुंच गया। घर के लोगों ने उसे चिकन पकाने से मना किया। इसके बाद राजा और चचेरे भाई चंदन में कहासुनी होने लगी। तभी राजा ने चंदन के पेट में चाकू घोंप दिया। यह भी पढ़ें- बिहार में देवर का खूनी खेल, भाभी की जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.