एटा, फरवरी 5 -- घर में चल रहे अवैध कट्टीघर में पुलिस ने दबिश दी। दबिश के दौरान कमरे में मांस, उपकरण बरामद देने के अलावा एक युवक को भी पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला मोलवियान में एक घर में अवैध कट्टीघर चल रहा है। जानकारी पर कोतवाली क्राइम इंस्पेक्टर गोविंद सिंह के नेतृत्व में जलेसर पुलिस ने कार्रवाई की। अवैध रूप से चल रहे कट्टीघर पर छापा मारा गया। अवैध रूप से काटे जा रहे पशु के साथ एक आरोपी को मौके से पकड़ा। अन्य आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मौके से भैंस का मांस और पशु काटने वाले औजार बरामद किए है। मामले में दरोगा शीशपाल ने आरोपी मोहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला मौलवियान, जुबेर निवासी मोहल्ला पठानान, मोनू निवासी मोहल्ला ...