वैशाली, मई 22 -- वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस पर संगीन इल्जाम लगे हैं। पुलिस पर आरोप है कि उसने रात के वक्त घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की है। इस घटना के बाद गुस्साए गांव वालों ने हंगामा भी किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि गांव वालों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया है। घर में घुसकर पुलिस द्वारा कथित पिटाई का एक वीडियो भी सामने आने की बात की जा रही है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई करता नजर आ रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने एक ग्रामीण डॉक्टर के घर में जाकर जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। एक पुलिसकर्मी ने मीडिया से बातचीत में कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.