बरेली, अगस्त 14 -- घर में घुस रहे संदिग्ध ने शोर मचाने पर लड़की की आंखों में पाउडर डाल दिया। पाउडर गिरने से लड़की बेहोश हो गई। ग्रामीणों के एकत्र होने पर संदिग्ध फरार हो गया। नौसना गांव निवासी शमशाद मियां बुधवार को अपनी गाड़ी बुकिंग में लेकर गए थे। घर में उनके परिजन थे। दोपहर में उनकी पुत्री फिजा घर पर थी। उसने घर के जीने पर चढ़ रहे अज्ञात को देकर कर शोर मचाना शुरू कर दिया। अज्ञात ने ऊपर ये उसकी आंखों में पाउडर डाल दिया। पाउडर गिरने से उसकी आंखों में तेज जलन होने लगी। वह बेहोश हो गई। घर के बरामदे में लेटी उसकी मां ने दौड़ कर दरवाजे पर जाकर घर में चोर घुसने का शोर मचा दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देखकर अज्ञात भाग गया। परिजन फिजा को मिलक के अस्पताल ले गए। शमशाद मियां ने बताया हमारे घर के पीछे कई मकान बंद पड़े हैं। उनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.