आगरा, जुलाई 26 -- ट्रांस यमुना क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठा कर एक युवक महिला के घर में कूद गया। कमरे में महिला को अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। वह डर गई। शोर मचाने पर छिपने को बेड के नीचे घुस गया। मौका पाकर भाग गया। तहरीर ट्रांस यमुना पुलिस ने मोनू जाट निवासी महावीर नगर नगला रामबल ट्रांस यमुना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह घटना 24 जुलाई की रात की है। रात करीब एक बजे मोनू उनके घर में चोरी-छिपे घुस गया। वह कमरे में अकेली सो रही थी। अकेला पाकर आरोपित ने छोड़-छोड़ शुरू कर दी। वह डर गई। शोर मचा दिया। आरोपित बेड के नीचे छिप गया। लोगों के आने से पहले भाग गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपित पूर्व में बॉल लेने के बहाने घर में घुसा था। आते-जाते गलत नजर से देखता था। शक है कि वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.