आगरा, अगस्त 2 -- न्यू आगरा के करबला चौकी क्षेत्र में दो युवकों के बीच मारपीट हुई। लोगों ने मामला शांत करा दिया। एक युवक ने रात में दूसरे युवक के घर में घुस कर परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला सहित किशोर किशोरी को चोट आई हैं। पुलिस ने पीड़ित गुड्डू निवासी शेखों वाली मस्जिद करबला चौकी की शिकायत पर आरोपित सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुड्डू ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की शाम उसका गली के ही सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने झगड़े शांत कर दिया। उसी रात करीब 2:30 बजे छत से सोनू उनके घर में आ धमका। चाकू लेकर पत्नी अफसाना, लड़का शाहबाज और पुत्री खुशी पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग इकट्ठे होने लगे। मौका पा कर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। हमले में चोटें आई हैं। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.