आजमगढ़, नवम्बर 10 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह विवाहित प्रेमिका के घर में प्रेमी घुस गया। विवाद होने पर प्रेमी ने चाकू से मार कर प्रेमिका को घायल कर दिया। तत्पश्चात वह प्रेमिका का जेवर छीन कर फरार हो गया। घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला का पति रोजी रोटी के लिए विदेश में रहता है। महिला का गांव के युवक से प्रेम हो गया है। इस दौरान महिला का पति भी विदेश से घर आ गया है। शनिवार को पति दो-तीन दिन के लिए काम से बाहर चला गया था। रविवार की सुबह मौका मिलने पर प्रेमी युवक विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रेमी ने घर में रखे चाकू से हमला कर प्रेमिका ...