पीलीभीत, मार्च 10 -- माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया 5 मार्च को वह घर पर सो रही थी। तभी रात 11 बजे पड़ोस का रहने वाला प्रमोद कुमार छत पर खुले जीने के सहारे घर में घुस आया। इसके बाद उसने विवाहिता का मुंह दबाकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। बड़े बेटे के उठने पर आरोपी ने उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत करने पर उसके परिजन समझौते पर दबाव बनाने लगे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.