मिर्जापुर, फरवरी 2 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम नशे में धुत एक युवक पड़ोसी महिला के घर में घुस गया। परिजनों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह थाने पर पंचायत के बाद दोनों पक्ष सुलह समझौता कर लिए। महिला ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। गांव निवासी एक महिला का आरोप हैकि पड़ोस का एक व्यक्ति देर शाम नशे में धुत होकर घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दिए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिए। रविवार को पीड़िता अन्य महिलाओं के साथ थाने पहुंची। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाने पर चली घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्ष ने सुलह समझौता कर लिया। इस संबंध में थानाध्...