मिर्जापुर, फरवरी 10 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में मंगलवार दिनदहाड़े घर में घुसे मनबढ़ों ने तमंचा लहराते हुए धमकी दी। ग्रामीणों के जुटने पर बाइक सवार मनबढ़ भाग निकले। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के पथरौर निवासी अभिषेक मौर्य ने बताया कि मां किरन घर में अकेली थीं। वह सिलाई कर रही थी। दीपनगर से जब वापस लौटा तो घर के बाहर दो बाइक खड़ी थी। घर के अंदर पहुंचा तो मनबढ़ घर में रखे पंखे, मोनो ब्लाक, चारा मशीन और कूलर में छेड़छाड़ कर रहे थे। शोर मचाने पर एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर घर से बाहर आया। सभी लोग एक साथ अपने अपने बाइक पर बैठकर भाग निकले। भागते समय एक मनबढ़ तमंचा लहराते हुए धमकी दिया। कहाकि पीछा किया तो मार दूंगा। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने...