अमरोहा, जुलाई 18 -- दीवार फांदकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने एक लाख रुपये की नकदी समेत सोने की दो अंगूठी लूट ली। विरोध पर धारदार हथियार से पशु कारोबारी का गला काट दिया। कारोबारी के बेटे की गर्दन पर पैर रख दो बेटियों को भी पीटा। शोर होने पर जाग हुई तो बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने कारोबारी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी पशु कारोबारी नसीम पुत्र जरीफ का घर गांव में बाहरी तरफ है। बुधवार रात पशु कारोबारी अपने बच्चों के साथ घर में सो रहा था जबकि पत्नी मायके गई थी। रात में नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर कारोबारी के घर में घुस गए। आहट होने पर नसीम की आंख खुली तो दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। नसीम के बेटे अमन की आंख खुली तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.