बागपत, अप्रैल 7 -- कस्बे में नौकरी पैसा दंपति के घर में तीन युवकों ने चोरी करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके पुत्र को हमला कर घायल किया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास की बस्ती में राकेश परिवार के साथ रहता हैं। वह और उसकी पत्नी संगीता नौकरी करते हैं। संगीता का आरोप है कि वह और पति राकेश नौकरी पर गए हुए थे। घर पर उनका पुत्र अकेला था। तभी अपराधी प्रवृत्ति के तीन युवक चोरी करने के लिए उनके घर में घुसे। उनके पुत्र ने विरोध किया तो उसे हमला कर घायल कर दिया। यह तीनों आरोपी पहले भी उनके घर में चोरी कर चुके हैं। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि तहरीर मिल गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.