बाराबंकी, मई 30 -- निन्दूरा। घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र के खंडसारा गांव में गुरुवार रात चोरी का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक गांव के एक घर से सरसों की बोरी लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन घर मालिक और उसके बेटे ने उसे दबोचा लिया। इनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने संदिग्ध को पीटा। इसके बाद पेड़ में बांध कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खटपट की आवाज से खुल गई नींद: खंडसारा गांव निवासी महेंद्र पुत्र मनोहर अपने परिवार के साथ भोजन के बाद घर में सो रहा था। देर रात खटपट की आवाज सुनकर महेंद्र की नींद खुल गई। जब उसने बाहर देखा तो एक युवक घर से सरसों की बोरी चुराकर ले जा रहा था। महेंद्र ने तुरंत अपने पिता मनोहर को जगाया और दोनों ने मिलकर युवक को दबोच लिया। शोर मचाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.