बरेली, जुलाई 29 -- फोटो संख्या 07 फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सोमवार शाम को गांव माधौपुर के एक घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर ग्रामीणों ने पेड़ से हाथ बांध कर पीटा। ग्रामीणों ने पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने उसे पागल बताकर छोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव माधौपुर में सोमवार शाम को भंडारा चल रहा था। गांव के अधिकतर लोग भंडारे में थे। गांव के उदयपाल के परिजन वहीं थे। इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया। कुछ देर बाद उदयपाल अपने घर आए। उन्हे किसी व्यक्ति की घर में आहट हुई।उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने घर में घुसे अज्ञात को पकड़कर पिटाई लगाने के बाद एक पेड़ से उसके हाथ बांध दिए। किसी ग्रामीण ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.