आजमगढ़, सितम्बर 24 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैदराबाद गांव में मंगलवार की रात एक घर में मगरमच्छ घुस गया। घटना के बाद किसी तरह से परिवार के लोग सुरक्षित निकले। घटना के बाद से गांव में दहशत है। वन विभाग की टीम ने रात में ही रेस्क्यू कर मगरमच्छ को बाहर निकाला। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी सहेंद्र के घर लोग मंगलवार की रात में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे उनके घर अंदर मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। लोग किसी तरह से घर के बाहर निकले। जानकारी होते ही गांव के लोग आ गए। अफरातफरी का माहौल हो गया। घर के एक कमरे में चौकी के नीचे मगरमच्छ बैठ गया था। लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया था। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। रात में वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। रेस्क्यू कर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.