मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- देवरियाकोठी। देवरिया थाने के बनिया टोला में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर 20 हजार नकद और चेन छीन ली। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। मामले को लेकर देवानंद चौधरी ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें विशाल कुमार और विनोद चौधरी को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिन के करीब दस बजे दोनों आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ घर पर आ धमके। घर में रखे सामान को उठाकर फेंक दिया। नकद और पत्नी ममता देवी के गले से सोने की चेन छीन ली। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.