सहारनपुर, फरवरी 9 -- थाना चिलकाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ थाना चिलकाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी भी विवाहिता के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना चिलकाना में दर्ज कराए मामले में पीडि़ता ने बताया कि गांव में ही रहने वाला एक युवक उस पर बुरी नजर रखता है। वह जब घर में अकेली थी तो आरोपी उसके घर में घुस गया। आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पीडि़ता की तहरीर...