मुरादाबाद, मई 14 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली विवाहिता को देखकर एक युवक घर में घुसा आया और अश्लील हरकतें करने लगा। मामले में तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति हरियाणा में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। गांव के ही कुंवर पाल का उसके पति के पास आना जाना था। 4 अप्रैल को कुंवर पाल उसके पति की गैर मौजूदगी में घर में घुस आया, उसके साथ अश्लील हरकतें की, जब शोर मचाया तो गांव वाले आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कुवंरपाल पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.