हाजीपुर, दिसम्बर 15 -- भगवानपुर । सं.सू. थाना क्षेत्र के हांसी केवल गांव में एक लाख रुपए रंगदारी देने से इन्कार करने पर घर में घुसकर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी पीड़ित अरुण कुमार पिता स्व. रामजन्म सिंह ने भगवानपुर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आवेदन में गांव के ही अशोक कुमार सिंह पिता स्व. रामजन्म सिंह, रजनीकांत एवं अक्षय कुमार दोनों पिता अशोक कुमार सिंह पर घर में घुसकर एक लाख रुपए की रंगदारी की मांगने एवं रंगदारी देने से इन्कार करने पर गाली-गलौज कर करीब एक लाख रुपए, सोने की चेन आदि लूट लेने का आरोप लगाया गया है। दिए गए आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि लूटपाट का विरोध करने पर उन्होंने मेरे सीने पर पिस्टल सटाकर सपरिवार जान से मारने की धमकी दी। घटना सोमवार करीब 9:30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.