अमरोहा, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव निवासी लगभग 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही युवक पर जबरन कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, दो जनवरी की रात करीब 12:30 बजे पीड़िता अपने घर में अपनी बहन और भतीजी के साथ सो रही थी। उसी दौरान गांव निवासी यूनुस कमरे में घुस आया और मुंह दबाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर बहन जाग गई और उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सोई भाभी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि यूनुस ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया और मौके से भाग गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घर के बाहर यूनुस का दोस्त फरमान मौजूद था। दोनों ने जान से मारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.