मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 15 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया,जिसमे कई लोग घायल हुए। पीडित की दी गई तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी वकील पुत्र इकरामूदीन ने बताया कि रात के समय अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान चार युवक मोके पर पुहंचे ओर उन्होने गाली-गलौज शुरू कर दी। युवकों से जान बचाने के लिए घर में घुसा तो हमलावर वहा भी पहुंच गएं। आरोप है कि हमलावरों ने वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पुत्र ओर पत्नी बचाने के लिए आई तो उन्होने उनके साथ अभद्रता के अलावा गाली-गलौज की। बताया कि पुलिस में शिकायत करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मोके से फरार हो गए। पीड़ित की दी गई तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावर नौशाद,अजीम,इरशाद के अलावा...