मधेपुरा, मार्च 23 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा की मुखिया नुसरत प्रवीण के घर में घुसकर बदमाशों ने मुखिया पति मो सद्दाम हुसैन पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने मुखिया पति पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने मुखिया और उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना शुक्रवार की रात को उस वक्त घटित हुई जब मुखिया नुसरत प्रवीण घर में अकेली थी। इसी दौरान हमलावर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मुखिया पति को खोजने लगे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मुखिया पति सद्दाम हुसैन को दी। मुखिया पति घटना के वक्त पंचायत अंतर्गत बराही गांव में दीनाभद्री मेला में भाग लेने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पति अपने घर पहुंचे तो वहां हमलावर मुखिया नुसरत प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.