भागलपुर, मई 12 -- नप वार्ड 22 स्थित बरेठा शाहाबाद में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में घायल विकेश कुमार रंजन ने थाना में नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज मामले में कहां गया है कि आरोपी द्वारा रखे बांस पर पैर फिसल कर गिर जाने से आरोपी को बोले जाने पर आरोपी ने कहा कि बांस यहीं रखेंगे। इसी दौरान आरोपी सात-आठ बदमाश लेकर आया और मारपीट की, पत्नी के गले से चेन भी छीन लिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.