रुडकी, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के ग्राम लालवाला में आपसी विवाद के बाद घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम लालवाला निवासी अश्वनी कुमार ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अश्वनी कुमार की तहरीर पर गांव के ही सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान लोकेश कुमार, योगेश कुमार, सोमपाल, हिमांशु, कलीराम, मांगेराम और ओमा सभी निवासी लालवाला, हरिद्वार के रूप में हुई है। भगवानपुर थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.