कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- रंजिश के चलते घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार लोगों की पिटाई करने में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी निवासी द्रविश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि चार अक्तूबर की शाम उसका भाई रोहित सिंह दुकान से घर लौट रहा था। तभी पड़ोसी रामू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। पीड़ित के मुताबिक, जान बचाने के लिए उसका भाई घर की ओर दौड़ा तो आरोपी रामू तिवारी ने अपने पिता शारदा तिवारी व परिवार के सोनू तिवारी के साथ घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के साथ उसके पिता महेंद्र सिंह व मां शकुंतला देवी की भी हमलावरों ने पिटाई की। चीख-पुकार पर जुटे कस्बाइयों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.