गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला किराये के मकान अपने पति,दो बच्चे व सास के साथ रहती है। महिला का पति नोएडा नौकरी करता है। महिला ने बताया कि पति के दोस्त ने किराए पर मकान दिलाया था। इसके बाद से उसका घर पर आना जाना था। पांच फरवरी को आरोपी मकान पर आया। बच्चे मकान की छत पर खेल रहे थे और सास रसोई में काम कर रही थी। आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। दुश्कर्म का विरोध करने पर आरोपी महिला को मारपीट की। शोर होने पर सास अंदर आई तो आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...