अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को एक युवक ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी कर दी गई। शिकायत पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कटका थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में दिए तहरीर में कहा कि बीते मंगलवार की रात वह तथा उसकी देवरानी घर में अकेली थी, घर पर और कोई नहीं था। रात में एक बजे उसका पड़ोसी सर्वेश पुत्र राम सिंगार घर में घुस आया और छेड़खानी की नीयत से उसके साथ हाथापाई करने लगा। विरोध करते हुए उसने शोर मचाया तो युवक सर्वेश की मां राम पती भी आ गयी और मां बेटे ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान पड़ोसी भाग गए। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि महिला की श...