बदायूं, फरवरी 11 -- मूसाझाग। महिला ने महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव महरोली निवासी गौसमी ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह घर के अंदर थी, तभी गाँव के ही मुशाहिद, मुजाहिद, निजय तारा, ताहिर रात के दस बजे अपने हाथों में लाठी-डंडे व नाजायज हथियार लेकर घर में घुस आए। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक सभी ने लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए और जमीन पर गिराकर मारपीट की। शोर सुनकर चाचिया ससुर बचाने आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया और मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से भाग गए। वहीं गौसमी ने मुशाहिद, मुजाहिद, निजय तारा, ताहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ...