हल्द्वानी, सितम्बर 20 -- हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर आवास विकास कॉलोनी स्थित एक घर में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी वनभूलपुरा निवासी युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पर छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे वनभूलपुरा निवासी युवक उसके घर में घुस आया और सीधे दो मंजिले पर गया जहां वह सोई थी। युवक ने पीड़िता से छेड़छाड़ और हाथापाई की। महिला के चिल्लाने पर घर के सभी सदस्य और पड़ोसी उठे तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मकान की छत से छलांग लगाकर दूसरे की छत पर छिप गया। घेराबंदी कर आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया था। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी शाकिफ निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.