संभल, मार्च 20 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव में रह रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने घर मे घुसकर छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके दो पुत्र बाहर रहते हैं। जबकि वह अपनी पुत्री के साथ गांव में रहती है। मंगलवार रात वह सो रही थी, तभी गांव का ही मुकेश पुत्र महेंद्र दीवार कूदकर अंदर आया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। मेरी चीख सुन पुत्री उठी तब उसके साथ भी हरकत की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकेश पुत्र महेंद्र के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.