बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 17 जनवरी 2024 को विपक्षी देवीदीन जबरन उनके घर के अंदर घुस गया। उन्हें अकेला पाकर बलपूर्वक दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से वह चुप रही हैं। आरोपी ने फिर से 29 दिसंबर 2024 को उनके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस...