लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- मोहल्ला अर्जुन नगर कॉलोनी में घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर उसके प्लाट पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। अर्जुन नगर कालोनी निवासी सुमन देवी का कहना है कि उसने अपने मामा सुखराम पुत्र नन्हू लाल निवासी अर्जुन नगर कालोनी ने एक प्लाट उसे दिया था। जिसकी वसीयत कराई थी। मामा सुखराम की मृत्यु हो गयी। सुमन का कहना है कि कुछ दिन बाद मोहल्ले का ही दबंग अपने 10-15 साथियों के साथ उसके प्लाट पर आये उसे और उसके पति को मारने पीटने लगे। घर में रखा सामान तोड़फोड़ कर जला दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गये। भीड़ देखकर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गये। कुछ दिन बाद फिर प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया। सुमन का कहना है कि 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे वह अपने प्लाट को देखने गयी त...