शाहजहांपुर, मार्च 4 -- सदर बाजार के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी की सुबह उसकी पुत्री जानवरों की दाना खिलाने जा रही थी। तभी गाँव का अजय ने बेटी के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अजय ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर जब वह और उसकी लकड़ी पहुंची तो अजय की मां और बहन भी मौके पर आ गई। सभी लोग लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। कैसे भी जान बचाकर घर में घुसे तो सभी लोग घर के अंदर घुस कर मारपीट करने लगे। गांव वालो के आ जाने पर अजय उसकी लड़की का मोबाइल छीन लिया। कान से सोने की बाली नोच कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सदर बाजार पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.