पीलीभीत, सितम्बर 29 -- पूरनपुर। अलग अलग मामलों में घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर उनकी पिटाई लगा दी गई। दोनों महिलाओं ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि बीते 26 सितंबर को पड़ोस के रहने वाले तीन लोग एक महिला के साथ उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर सभी ने मारपीट की। पिटाई से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई जिससे रक्तस्त्राव होने लगा। महिला ने पिटाई के दौरान छेडछाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। दूसरा मामला थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव का है। गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 27 सितंबर की रात गांव के ही दो लोग उसके घर में घुस आए। दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर महिला और उसकी दोनों बेटियों की पिटाई लगा दी जिससे वह घायल हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.