भागलपुर, मई 5 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के मौर्यानगर कॉलोनी सालेपुर में रविवार को एक दर्जन से अधिक मनचले युवकों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड गोली भी चलाई गई। मनचलों की पिटाई से एक महिला घायल हो गई। घायल को लेकर परिजन बाईपास थाना पहुंचे जहां पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। घटना को लेकर पीड़ित सालेपुर निवासी विष्णु देव साह ने थाना में आवेदन दिया है जिसमें तीन नामजद सहित एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। विष्णु देव साह ने बताया कि 30 अप्रैल को घर में शादी थी। झारखंड के गोड्डा जिला से बारात आई थी। भैरोपुर गांव के कुछ मनचले डीजे में जबरदस्ती डांस करने के लिए घुस गया। मना करने पर एक बाराती के साथ मारपीट करने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.