गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने के साथ उसके गले से मंगलसूत्र छीनने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ 2023 में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। गुलरिहा पुलिस के मुताबिक आरोपित रविशंकर यादव पर एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 2 जुलाई 2023 को वह वादी मुकदमा के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.