प्रमुख संवाददाता, जनवरी 10 -- यूपी में कानपुर के फजलगंज में गुरुवार सुबह करीब सात बजे घर में घुसकर भाजपा नेता की मां से लूट हो गई। युवक ने 85 साल की वृद्धा का गला दबाकर 73 हजार रुपये छीन लिए। घर से भागते समय पड़ोसियों ने देखकर शोर मचाया तो वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक छोड़कर फरार हो गया। दो घंटे बाद वह बाइक लेने पहुंचा तो इलाकाई लोगों ने उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। वृद्धा के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। प्रतापगंज गड़रियन पुरवा निवासी जितेंद्र वाल्मीकि गुरुनानक मोटर मार्केट फजलगंज में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह भाजपा लाजपत नगर मंडल के मीडिया प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी सुनीता व उनकी वृद्ध मां रमाबाई (85) हैं, जो नगर निगम से सफाई कर्मचारी पद से रिटायर हैं। जितेंद्र के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.