उरई, फरवरी 6 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में गुरुवार की रात घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता तरन्नुम पत्नी सोहिव ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर हमला किया। आजाद नगर निवासी एक युवक और उसकी बहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसी क्षेत्र के तीन लोग देर रात उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। पीड़ितों का कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ित भाई-बहन किसी तरह कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने ...