कन्नौज, दिसम्बर 20 -- कन्नौज। छिबरामऊ के गांव भगवन्तपुर में खेत में पानी का पाइप निकालने को लेकर हुये विवाद में दबंगों ने वृद्ध व उसकी पोती को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच के आदेश दिये हैं। छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर निवासी प्रियंका पुत्री कमलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से न्याय की गुहार लगाते हुये बताया कि विगत 15 दिसम्बर को गांव के ही कुछ लोगों ने अपनी फसल की सिंचाई करने के लिये पानी का पाइप प्रियंका के खेत से निकाला था। जिसके चलते उसकी आलू की फसल में पानी भर गया और काफी नुकसान हो गया। पीड़िता के बाबा बालकराम ने खेत से पानी का पाइप निकालने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर अगले दिन 16 दिसम्बर को यह लोग अपने परिवार की महिलाओं के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.