अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में महिला के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ एससी एसटी व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मालीपुर निवासिनी शशिकला पत्नी अरुण कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को पूर्व में छत ढलाई के लिए लगाई गई सेटरिंग के हिसाब किताब को लेकर उसके बेटे से कुछ लोगों का विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद टुटहवा निवासी अंगद चौहान, रघुवीर चौहान, युवराज, दीपक व श्रीकांत अपने चार अज्ञात साथियों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज देने लगे। इसके बाद पुत्र वीरेंद्र व धीरेंद्र की पिटाई कर दी। बीच बचाव के लिए पहुंची बहू रत्नावली को भी आरोपियों ने मारा पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आयी। पीड़िता ने बताया कि आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.