प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपुर ऐंधा गांव निवासी कमलेश यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। 24 अक्तूबर 2025 की सुबह छह बजे जमीन के विवाद को लेकर चल रही रंजिश में पड़ोसी एकराय होकर उसके दरवाजे पहुंचकर गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो वह मारने के लिए दौड़े तो वह जान बचाने को घर के भीतर घुस गया। वह लोग भी घर में घुसकर उसको मारा पीटा, उसे बचाने दौड़ी उसकी पत्नी सीमा यादव को भी मारा पीटा और अभद्रता किया। घर में रखे सामान तोड़ दिए जिससे करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुनील यादव, मंजू यादव एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.