मऊ, जनवरी 8 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के मसीना में सोमवार की आधी रात लूटपाट की नीयत से धारदार हथियार से लैश होकर बदमाश एक घर में घुस गए थे। बदमाश घर में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 नामजद और पांच अज्ञात सहित कुल 16 अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत मसीना निवासिनी ममता यादव पत्नी योगेन्द्र यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विगत सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे गांव निवासी मनबढ़ किस्म के व्यक्ति मेरे घर में अज्ञात लोगों के साथ लूटपाट की नीयत से धारदार हथियारों से लैस होकर घुस गए थे। घर का सारा सामान, सीसीटीवी कैमरा, खिड़की व जंगले के कांच के शीशे तोड़कर तहस नहस कर दिया। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.