कौशाम्बी, जून 9 -- संदीपनघाट थाने के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले तबियत खराब होने पर वह मूरतगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा रहा था। घर पर उसके वृद्ध माता-पिता थे। इसी दौरान शनिवार शाम गांव की ही एक महिला कई अन्य महिलाओं संग चुपके से उसके घर जाकर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद महिलाओं ने कमरे में रखी संदूक से तीन हजार रुपया पार कर दिया। सुबह वृद्ध पिता ने संदूक से रुपये गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाने जाकर महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.