चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित सिरसावन में पिछले महीने घर में घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार किए गए है। एमपी पुलिस ने इनके पास से 10.26 लाख रुपये नकदी के साथ ही करीब चार लाख रुपये कीमत के गहने बरामद किए है। तीनो शातिरों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय कारागार सतना भेजा गया है। सिरसावन निवासी मनोज मिश्रा ने चित्रकूट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि बीते 20 जनवरी की रात उसके घऱ में ऊपर के कमरे में रखे नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चोर चोरी कर ले गए। जिसमें करीब 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी के अलावा इतनी कीमत के ही सोने-चांदी के जेवर शामिल है। कमरे का दरवाजा खुला हुआ और उसमें लगा ताला गायब है। थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.