शाहजहांपुर, मार्च 9 -- कांट। कांट ब्लाक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात को वह फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। रात उसकी पत्नी घर में अकेली सो रही थी। इसी बीच रात 12 बजे उसका चाचा लाखन घर में घुस गया। लाखन उसकी पत्नी से छेडछाड़ करने लगा। उसकी पत्नी ने जब शोर मचाया तो लाखन जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सुबह घर आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लाखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...