आगरा, जनवरी 4 -- थाना मलपुरा क्षेत्र के आगरा-जगनेर रोड स्थित एक गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। महिला के शोर मचाने पर परिजन आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपित युवक के परिजन उसके घर पर आ गए। लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। थाना मलपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कृपाशंकर उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। महिला के अनुसार आरोपी छत के रास्ते घर में घुस गया। शोर मचाने पर वह पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...