एटा, दिसम्बर 30 -- घर में घुसकर जेठ ने घरवालों के साथ मिलकर तोड़-फोड़ कर दी। मायके से भाई, भाभी के घर आते समय उनपर भी हमला कर दिया। मामले में पीड़िता ने जेठ, प्रधान सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जलेसर के गांव अमृतपुर किसर्रा निवासी रजनी कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घर में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 28 दिसंबर को जेठ मुकेश कुमार, जिठानी आई और घर में सामान तोड दिया। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। यह बात पीड़िता ने अपने भाइयों को बताई। भाई पीड़िता को लेने के लिए जलेसर आए। जलेसर से आगरा चौराहा सादाबाद रोड पर प्रधान धर्मेन्द्र की दुकान के सामने दो भाइयों, भाभी निवासी गांव सराय सालवाहन थाना बल्देव मथुरा की गाड़ी रोककर मुकेश, प्रधान धर्मेन्द्र निवासी गांव किशर्रा ने अपने सात अज्ञात आरोपियों के साथ म...