अमरोहा, मार्च 17 -- घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। खींचतान में पीड़िता के कपड़े भी फट गए। मामले में नूरपुर निवासी भाई-बहन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। आरोप है कि बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बूचा नगला निवासी निशांत उर्फ छोटू किसान की नाबालिग बेटी को फोन कर परेशान कर रहा था। एतराज जताने पर 16 मार्च को निशांत गांव निवासी अनिकेत व उसकी बहन के साथ किसान के घर में घुस आया और गाली-गलौज की। विरोध जताने पर परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है निशांत ने किसान की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध में उसके कपड़े भी फट गए। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.