कौशाम्बी, फरवरी 13 -- किशोरी को गांव का ही युवक लगातार छेड़ रहा था। सोमवार की शाम को वह किशोरी के घर में घुस गया और उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी को जमकर पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली के एक गांव की किशोरी कैथन बाग निवासी रवि यादव पुत्र मान सिंह यादव उर्फ मन्नू से परेशान रहती थी। वह लगातार उससे छेड़खानी करता था। विरोध करने पर उसको वह धमकी देता था। आरोप है कि सोमवार की शाम को रवि यादव किशोरी के मकान में घुस गया। किशोरी को अकेला पाकर उससे छेड़खानी की। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसको जमकर मारापीटा। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...