वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 14 -- यूपी के गोरखपुर में सिकरीगंज क्षेत्र के शिवपुर गांव में बरामदे में सो रहे ऑटो चालक धर्मराज साहनी (52) को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा गांव दहशत में आ गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग बाहर दौड़े तो धर्मराज खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि धर्मराज रोज की तरह गुरुवार रात ऑटो चलाकर घर लौटे थे। भोजन करने के बाद वे बरामदे में सो गए थे। करीब एक बजे रात किसी अज्ञात शख्स ने नजदीक से उनकी पीठ पर गोली दाग दी और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सिकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.